1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी मूल के शख्स ने किया ‘लव जिहाद’, हिंदू लड़की को फंसाया, धर्म परिवर्तन कराया

पाकिस्तानी मूल के शख्स ने किया ‘लव जिहाद’, हिंदू लड़की को फंसाया, धर्म परिवर्तन कराया

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Aug 15, 2025 08:50 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 08:50 pm IST

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पाकिस्तानी मूल के फहद पर 'लव जिहाद' का आरोप लगा है। उसने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती कीर्ति से शादी की और धर्म परिवर्तन कराया। बाद में दूसरी महिला को फंसाया। पीड़िता की शिकायत पर मामला उजागर हुआ और पुलिस ने फहद को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

love jihad Hyderabad, Pakistani man arrested, religion conversion India- India TV Hindi
पाकिस्तानी मूल के शख्स पर हैदराबाद में 'लव जिहाद' का आरोप है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक पाकिस्तानी मूल के शख्स फहद के खिलाफ ‘लव जिहाद’ का गंभीर मामला सामने आया है। फहद पर आरोप है कि उसने अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर, अवैध दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की और एक हिंदू लड़की कीर्ति को प्यार के जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। कीर्ति का नाम बदलकर ‘दोहा फातिमा’ रखा गया और 2016 में उससे शादी की। लेकिन अब फहद ने कीर्ति को छोड़कर एक दूसरी महिला के साथ घर बसा लिया, जिसके बाद कीर्ति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

कैसे शुरू हुआ धोखे का खेल?

पुलिस के मुताबिक, फहद 1998 में पाकिस्तान से भारत आया और हैदराबाद में बस गया। उसने हाई-टेक सिटी में सीपाल नामक कंपनी में नौकरी हासिल की, लेकिन अपनी पाकिस्तानी पहचान छिपाई। फहद ने बंजारा हिल्स के माउंट बंजारा कॉलोनी में रहने वाली कीर्ति को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसने कीर्ति को रिलेशनशिप में शामिल होने के लिए उकसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कबूल करवाया। 2016 में फहद ने कीर्ति से शादी कर ली और उसका नाम ‘दोहा फातिमा’ रख दिया।

दूसरी महिला को भी बनाया निशाना

कुछ साल तक कीर्ति के साथ रहने के बाद फहद ने अपनी ऑफिस में काम करने वाली एक और महिला को अपने जाल में फंसाया। उसने इस महिला का भी कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ रहने लगा। यह बात जब कीर्ति को पता चली, तो उसने फहद और उसकी नई साथी को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फहद और दूसरी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। यह अभी साफ नहीं है कि फहद ने दूसरी महिला से शादी की या नहीं।

फहद की असलियत आई सामने!

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फहद के पिता पाकिस्तानी थे और उसकी मां हैदराबादी। दोनों ने दुबई में काम करते वक्त शादी की थी और बाद में पाकिस्तान चले गए। फहद के पिता की मौत के बाद उसकी मां हैदराबाद लौट आईं। फहद का भाई और मां अभी भी पाकिस्तानी नागरिकता रखते हैं, लेकिन फहद को 2018 में भारतीय नागरिकता मिली। हैरानी की बात है कि कीर्ति का दावा है कि 2016 में शादी के वक्त फहद के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज थे। इतना ही नहीं, फहद ने बैंक से लोन भी लिया हुआ है। अब पुलिस एक-एक चीज की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत