1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jan 05, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 12:06 am IST

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज रात 'आप की अदालत' के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।

'आप की अदालत' में...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में कुछ साल पहले ठंडी हवा के एक झोंके की तरह आए और अपने सहज अभिनय का लोहा मनवा दिया। वैसे तो वह इंडस्ट्री में कई सालों से सक्रिय थे, लेकिन उन्हें असल पहचान दिलाई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के किरदार सुल्तान ने। इसके बाद उनके अभिनय के सफर ने जो रफ्तार पकड़ी वह ‘गुड़गांव’ से ‘मिर्जापुर’ होते हुए आज तक जारी है। अपने अभिनय से किसी भी रोल में जान फूंक देने वाले पंकज त्रिपाठी आज सुबह 10 बजे लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के कटघरे में होंगे और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना करेंगे।

जनवरी 2023 से शुरू है नए एपिसोड्स का प्रसारण

बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया में फैली महामारी की वजह से 2 साल तक 'आप की अदालत' के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाई थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण बीते 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह ही हर आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी थे। अडानी के बाद विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई मेहमान ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत