1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परशुराम जयंती : पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

परशुराम जयंती : पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2023 10:40 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 03:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने परशुराम जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया-आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

पीएम मोदी और अमित शाह- India TV Hindi
पीएम मोदी और अमित शाह Image Source : फाइल

नयी दिल्ली: देशभर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने इस शुभ दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया-आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।’

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, धर्म और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने ट्वीट किया-समस्त देशवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, धर्म और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है।

भगवान परशुराम का कौशल सभी के जीवन की प्रेरणा बने-राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया-आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका साहस, तप और कौशल सभी के जीवन की प्रेरणा बने।

भगवान परशुराम साहस और पराक्रम के प्रतीक-राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया-भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आप सभी को बहुत शुभकामनाएं। वे हर भारतीय के लिए ज्ञान, साहस और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे-योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे। उन्होंने ट्वीट किया-भगवान विष्णु के 'आवेशावतार', शस्त्र-शास्त्र के ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत