1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की देशवासियों से भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील, लिखा- 'गर्व से कहो, यह स्वदेशी है'

पीएम मोदी की देशवासियों से भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील, लिखा- 'गर्व से कहो, यह स्वदेशी है'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 19, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 10:53 pm IST

पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील करते हुए कहा कि सामान खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी शेयर करें। ऐसा करके आप बाकी लोगों को देसी सामान खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे।

PM modi- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर देशवासियों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देश के लोगों से भारतीय सामान खरीदने की अपील करते हुए कहा कि सामान खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी शेयर करें। ऐसा करके आप अन्य लोगों को भी देसी सामान खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। पीएम मोदी लंबे समय से भारतीय सामान खरीदने की अपील करते आ रहे हैं। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री अपने पिछले कार्यकाल में ही आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया था।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "आइए, इस त्यौहारी सीजन में 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाएं। आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें गर्व से कहो, यह स्वदेशी है!आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।"

माय गवर्नमेंट इंडिया का कैंपेन

पीएम मोदी ने माय गवर्नमेंट इंडिया का पोस्ट शेयर करते हुए स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की थी। यह अकाउंट देशवासियों को सरकार के साथ जोड़ने का काम करता है और सरकार की नीतियों को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाता है। माय गवर्नमेंट इंडिया के पोस्ट में लिखा गया था, "हम सभी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं!इस दिवाली, आइए केवल स्वदेशी उत्पाद खरीदने और अपने स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को वोकल फॉर लोकल के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अपनी स्वदेशी खरीदारी या उसके निर्माता के साथ अपनी सेल्फी साझा करें।"

भजनलाल शर्मा ने रेहड़ी-पटरी वालों से खरीदारी की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवाली की पूर्व संध्या पर जयपुर में स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से खरीदारी करके ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को गति दी। शर्मा रविवार को अपने परिवार के साथ मानसरोवर के एक बाजार में पहुंचे और मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, रंगोली के रंग, सजावटी सामान और फल जैसी पारंपरिक वस्तुएं खरीदीं। इस दौरान शर्मा ने विक्रेताओं से बातचीत की और यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। स्थानीय व्यापार संघों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी से दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-

दिवाली-छठ और चुनाव... ट्रेनों में भरी खचाखच भीड़, दिल्ली और मुंबई के स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह को WIPO न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत