1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "देश में यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं", 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में बोले PM मोदी

"देश में यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं", 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में बोले PM मोदी

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 30, 2026 11:11 am IST,  Updated : Aug 30, 2026 11:55 am IST

पीएम मोदी ने 'मन की बात' के दौरान इतिहास और युवा पीढ़ी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने कृष्णा शेषाद्रि की bharatrajya.com वेबसाइट को इतिहास समझने और सीखने के लिए फायदेमंद बताया।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 137वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मन की बात' एक ऐसा मंच है, जहां हम नए प्रयासों को सामने लाते हैं।

पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए bharatrajya.com वेबसाइट पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश न सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि इससे हमें इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।

"भारत को ड्रग्स मुक्त बनाना है"

'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से एकजुट होकर #नशामुक्तभारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य साफ है- हमें देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

'PM स्वनिधि योजना' का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को 'PM स्वनिधि योजना' से नई ताकत मिल रही है। 'महिला सशक्तिकरण' के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। 'PM स्वनिधि योजना' की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

Mission ShaktiSAT की चर्चा की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि Mission ShaktiSAT के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 23 अगस्त, नेशनल स्पेस डे पर इस मिशन की एक सुंदर तस्वीर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली।

ये भी पढ़ें-

'डिजिटल अरेस्ट' पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के कानून का इंतजार नहीं कर रही: CJI सूर्यकांत

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पढ़ें मौसम अपडेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत