1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुतिन के स्वागत में भारत ने किया कुछ ऐसा..., हैरान हो गया रूस, क्रेमलिन ने जारी किया बयान

पुतिन के स्वागत में भारत ने किया कुछ ऐसा..., हैरान हो गया रूस, क्रेमलिन ने जारी किया बयान

 Published : Dec 04, 2025 08:29 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 11:54 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में आ चुके हैं। पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया है। भारत में पुतिन के स्वागत को लेकर क्रेमलिन ने भी अब बड़ा बयान जारी किया है।

pm modi putin india visit PM MODI - India TV Hindi
पीएम मोदी ने किया पुतिन का स्वागत। Image Source : X (@PMMODI)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों की यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। वह 23वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। पुतिन का विमान शाम 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पीएम मोदी खुद पुतिन का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। अब भारत में पुतिन के इस स्वागत को लेकर क्रेमलिन ने भी बयान जारी किया है। क्रेमलिन ने कहा है कि पीएम मोदी का पुतिन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचना अप्रत्याशित था।

क्रेमलिन ने क्या बताया?

रूस की स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के हवाले से जानकारी दी है कि "विमान रैंप पर व्लादिमीर पुतिन से मिलने का पीएम मोदी का निर्णय अप्रत्याशित था। रूसी पक्ष को इसके बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।" बता दें कि पुतिन के लिए पालम एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। यहां पुतिन के विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी पुतिन को अपनी कार में लेकर एयरपोर्ट से निकले।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई तस्वीरों को साझा किया है। पीएम मोदी ने इस बारे में X पर ट्वीट कर के कहा- "मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत की प्रतीक्षा में हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को काफी लाभ हुआ है।"

कितने घंटे तक भारत में रहेंगे पुतिन?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल के बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान उनकी भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। गुरुवार की रात को प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। पुतिन के इस दौरे में भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत