1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने कहा- 'स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में मीडिया का अहम योगदान'

पीएम मोदी ने कहा- 'स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में मीडिया का अहम योगदान'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2022 12:40 pm IST,  Updated : Mar 18, 2022 12:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। 

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : ANI

Highlights

  • मोदी ने मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ इस समारोह का उद्घाटन और संबोधन

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया घराने ने इस मिशन को पूरी गंभीरता से लिया। मोदी ने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को बढ़ावा देने में मीडिया द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका की सराहना की। 

औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एकजुट करने में 'कलम' की अहम भूमिका थी: मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर मातृभूमि का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मज़बूत करने के लिए हुआ था। मातृभूमि ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

'सामाजिक जागरुकता ब़ढ़ाने में मीडिया की खास भू​मिका'

नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है। पीम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने देखा है कि मीडिया कितना सकारात्मक प्रभाव समाज में ला सकता है। स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है। हर मीडिया हाउस ने इस मिशन को पूरी ईमानदारी से लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत