1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर की बात, जानें ट्रेड एग्रीमेंट समेत किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर की बात, जानें ट्रेड एग्रीमेंट समेत किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 31, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 07:52 pm IST

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री Andy Burnham से फोन पर बात की और इस दौरान भारत और ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

PM मोदी ने ब्रिटेन के नए...- India TV Hindi
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर चर्चा की। Image Source : AP/PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से बात करके उनको पद संभालने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत और ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड एग्रीमेंट का लाभ उठाने के लिए भारत और ब्रिटेन मिलकर काम करेंगे।

कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाई पर ले जाने की हुई बात

इस बातचीत को लेकर PM मोदी ने X पर लिखा, ''यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बरहम से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। हम टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, एजुकेशन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे सेक्टर्स में मिलकर काम करने और भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमत हुए।''

ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए भारत-यूके के फायदे पर भी हुई चर्चा

अपने पोस्ट में PM मोदी ने आगे लिखा, ''हम दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और भलाई के लिए, हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे।''

15 जुलाई से लागू हुआ था ट्रेड एग्रीमेंट

गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ ट्रेड एग्रीमेंट बीते 15 जुलाई से लागू हो चुका है। इससे टैरिफ में बड़ी कटौती हुई है। माना जा रहा है कि ट्रेड एग्रीमेंड से दोनों देशों के बीच गुड्स और सर्विसेज के द्विपक्षीय प्रवाह को तेजी मिलेगी। साथ ही, भारत-यूके में बिजनेस को नई रफ्तार भी मिल सकती है।

ट्रेड एग्रीमेंट लागू होने को PM मोदी ने बताया था ऐतिहासिक क्षण

बीते 15 जुलाई को भी PM मोदी ने ट्रेड एग्रीमेंट लागू होने पर X पर पोस्ट किया था और इसे भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लिए एक अहम क्षण बताया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट और 'सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट' के लागू होने से हमारे इकोनॉमिक रिलेशन और भी गहरे होंगे। हमारे लोगों के लिए ये एग्रीमेंट हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं को ठोस अवसर में बदलेगा।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के EV मार्केट पर भारतीय ऑटो कंपनियों की नजर- प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत