1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी का बनाया जा रहा मंदिर, हर रोज उतारी जाएगी आरती, इस जगह होगी स्थापना

PM मोदी का बनाया जा रहा मंदिर, हर रोज उतारी जाएगी आरती, इस जगह होगी स्थापना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 13, 2023 11:53 am IST,  Updated : May 13, 2023 11:53 am IST

मंदिर के लिए पीएम मोदी की मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार के द्वारा तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति डेढ़ फुट की तैयार हो रही है।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी की बनाई जा रही मूर्ति Image Source : INDIA TV

ग्वालियर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय हैं और देश-विदेश में उनके फॉलोअर्स हैं। इस बीच खबर मिली है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर में हर रोज पीएम मोदी की आरती उतारी जाएगी और इस मंदिर की स्थापना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंदिर के पास में होगी।

किस तरह का होगा पीएम मोदी का मंदिर?

मंदिर के लिए पीएम मोदी की मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार के द्वारा तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति डेढ़ फुट की तैयार हो रही है। पीएम मोदी की मूर्ति तैयार होने के बाद इसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह मंदिर देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंदिर के पास स्थापित होगा। अटल का मंदिर यहां पहले से ही मौजूद है और रोज उनकी सुबह-शाम आरती उतारी जाती है। 

अब पीएम मोदी का मंदिर बनने के बाद उनकी भी रोज आरती उतारी जाएगी। अखिल भारतीय युवा अभिभाषक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि यह मंदिर शहर के सत्यनारायण की टेकरी पर तैयार हो रहा है, जहां पर पहले से स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर है। पीएम मोदी की मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने हिंदुत्व को आगे बढ़ाया है और पूरे विश्व में हिंदुत्व को एक अलग पहचान दी है। इसलिए हम और ग्वालियरवासियों का मोदीजी के प्रति यह सम्मान है कि उनका नाम सदियों तक चले। (ग्वालियर से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते, सीएम पद के हैं प्रबल दावेदार

शादी में जाने के लिए जेबखर्च नहीं दिया तो बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, हैरान कर देगा ये मामला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत