1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi visit Hyderabad and Chennai: हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- परिवारवादी पार्टियां तिजोरियां भरने में लगी थीं

PM Modi visit Hyderabad and Chennai: हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- परिवारवादी पार्टियां तिजोरियां भरने में लगी थीं

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 26, 2022 08:38 am IST,  Updated : May 26, 2022 03:15 pm IST

PM Modi visit Hyderabad and Chennai: हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- परिवारवादी पार्टियां तिजोरियां भरने में लगी थीं

Prime Minister Narendra Modi- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi Image Source : ANI

Highlights

  • हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • परिवारवादी पार्टियां तिजोरियां भरने में लगी थीं: पीएम मोदी
  • परिवारवाद ने तेलंगाना का बर्बाद किया: पीएम मोदी

PM Modi visit Hyderabad and Chennai:  हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- परिवारवादी पार्टियां तिजोरियां भरने में लगी थीं। पीएम मोदी ने कहा परिवारवाद ने तेलंगाना का बर्बाद किया । 21वीं सदी को परिवारवाद से मुक्ति चाहिए।  परिवारवाद ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। आज किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसा जाता है। 

हैदराबाद के बाद पीएम मोदी चेन्नई जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी चेन्नई में 31,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें रेल, सड़क, बंदरगाह विकास से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री 2,960 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल, आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।

शाम 7.40 बजे पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज शाम 5.10 बजे हैदराबाद से चेन्नई पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। शाम 7.40 बजे पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत