1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2022 11:58 am IST,  Updated : Mar 01, 2022 11:58 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, " महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।"

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
Narendra Modi, PM Image Source : FILE

Highlights

  • देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं-अमित शाह
  • महादेव आपके जीवन में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करें-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है । गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, " महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।"

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट कर कहा , "समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। ओम नम: शिवाय!"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी के मंगल की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव आपके जीवन में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करें, यही मंगलकामना है। हर हर महादेव!"

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत