1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल, त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

'स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल, त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

 Updated : Oct 26, 2025 11:38 am IST

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने त्योहारी सीजन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार बाजारों में पहले से ज्यादा रौनक दिखी गई। जीएसटी बचत उत्सव को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम किया। देश-विदेश के लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड रहा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में भारी उछाल है। त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है। 

Mann Ki Baat LIVE:

Auto Refresh
Refresh
  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुना मन की बात कार्यक्रम

    बिहार की राजधानी पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

  • 11:28 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    पीएम मोदी ने रिया नाम के कुत्ते की तारीफ की

    पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम के कुत्ते ने सबका ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है। रिया ने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए वहां प्रथम पुरस्कार जीता। हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया है। पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। मैं बीएसएफ और सीआरपीएफ को इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।'

     

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सीएम विष्णु देव साय सुन रहे मन की बात कार्यक्रम

     छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें संस्करण को सुन रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं।

  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    मैंग्रोव के महत्व को पीएम मोदी ने बताया

    मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह पहाड़ों और मैदानों में जंगल होते हैं, जो मिट्टी को आपस में बांधे रखते हैं, उसी तरह समुद्र तटों पर मैंग्रोव का भी उतना ही महत्व है। मैंग्रोव समुद्र के खारे पानी और दलदली भूमि में उगते हैं और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय ये मैंग्रोव बहुत मददगार साबित होते हैं।'

     

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    अंबिकापुर नगर निगम की पीएम मोदी ने की तारीफ

    मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।'

     

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल

    पीएम मोदी ने कहा कि, 'जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'

     

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा- पीएम मोदी

    मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा दिख रही है। 

  • 11:08 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    छठ के घाटों पर एक साथ खड़ा होता समाज का हर एक वर्ग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

     

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता

    प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है।

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    पीएम मोदी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने छठ पर्व की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनेंगे जेपी नड्डा

    भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज 'मन की बात' कार्यक्रम को नई दिल्ली में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ये कार्यक्रम सुनने की अपील की है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत