1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AI इम्पैक्ट समिट का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500 एक्सपर्ट शामिल

AI इम्पैक्ट समिट का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500 एक्सपर्ट शामिल

 Published : Feb 18, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 12:01 am IST

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500 से ज्यादा ग्लोबल एक्सपर्ट्स भाग लेंगे।

India AI Impact Summit 2026, PM Narendra Modi AI Summit- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का दौरा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे समिट में शामिल होने वाले कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। बता दें कि इस समिट की थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' है, जिसका मतलब 'सभी का कल्याण और सभी की प्रसन्नता' है। इसका उद्देश्य भारत को AI के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां AI मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारी साझा धरती की रक्षा करे। इसमें दुनिया भर के 500 एक्सपर्ट और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे कई बड़े नाम

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन को देखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे से शुरू होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ मिलकर AI पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे।

शाम को CEO गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे मोदी

PM मोदी शाम 5:30 बजे से CEO गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर निवेश, अनुसंधान सहयोग, सप्लाई चेन और AI सिस्टमों की तैनाती पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इन अन्य वैश्विक नेताओं के साथ इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में कंट्री पवेलियन का दौरा करेंगे। समिट में CEO/CXO सहित AI के क्षेत्र में लोहा मनवाने वाले 500 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स, लगभग 100 फाउंडर और CEO, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 णऊध आदि जुटेंगे। इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों तथा लगभग 60 मंत्रियों एवं उपमंत्रियों सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत