1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: 13 साल की बच्ची के रेप और हत्या के आरोपी से पुलिस अधीक्षक ने ली 2 लाख की रिश्वत, केस कमजोर करने का किया वादा, अब किया गिरफ्तार

शर्मनाक: 13 साल की बच्ची के रेप और हत्या के आरोपी से पुलिस अधीक्षक ने ली 2 लाख की रिश्वत, केस कमजोर करने का किया वादा, अब किया गिरफ्तार

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 10, 2022 09:03 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 10:36 pm IST

Assam Rape-Murder Case: असम में एक पुलिस अधिकारी ने बेहद शर्मनाक काम किया है। उसने 13 साल की बच्ची का रेप और हत्या करने वाले आरोपी से 2 लाख रुपये की रिश्त ली।

रेप-हत्या के आरोपी से पुलिस अधीक्षक ने ली रिश्वत- India TV Hindi
रेप-हत्या के आरोपी से पुलिस अधीक्षक ने ली रिश्वत Image Source : INDIA TV

असम के दरांग जिले में एक लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति के परिजनों से दो लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेने के लिए निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज मोहन रे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी ने एक बयान में यह जानकारी दी। राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साक्ष्य एकत्र करने के बाद एसपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया है कि रे ने लड़की की हत्या के मामले को कमजोर करने के लिए आरोपी के परिजनों से कथित तौर पर रिश्वत ली थी।

बयान में कहा गया है कि उन्हें असम सीआईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दर्ज एक नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि सीआईडी जांचकर्ताओं ने बैंक खाते के विवरण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टॉवर लोकेशन का विश्लेषण करने के बाद पाया कि रे को आरोपी के परिवार से दो लाख रुपये मिले थे। 

13 साल की थी पीड़िता

गौरतलब है कि जून में 13 वर्षीय एक घरेलू सहायिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई और धुला पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस घटना के बाद लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने सबूत एकत्र करने में लापरवाही की है। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 12 अगस्त को लड़की के परिवार से मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत