1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Sep 22, 2026 06:55 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 07:03 pm IST

NBDA ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया है। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Rajat sharma, INDIA TV- India TV Hindi
एनबीडीए के अध्यक्ष रजत शर्मा और बोर्ड के अन्य सदस्य Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा एक बार फिर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) के अध्यक्ष चुन लिए गए। वर्ष 2026-27 के लिए उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। मंगलवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड ने उनके नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया है।

बता दें कि NBDA समाचार और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का सबसे बड़ा संगठन है। इसके अभी 29 लीडिंग न्यूज़ चैनल्स और करंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर (जिसमें 136 न्यूज़ चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं) सदस्य हैं। इससे पहले 19वीं वार्षिक जनरल मीटिंग में NBDA की ओर से MM TV लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत मैमन मैथ्यू का भी स्वागत किया गया। मैमन मैथ्यू को बोर्ड में अपॉइंट किया गया है।

इस बैठक में एक और फैसला लिया गया। द टाइम्स ग्रुप की पब्लिक पॉलिसी और कंटेंट एश्योरेंस  डायरेक्टर रचना बर्मन और नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड की ग्रुप जनरल काउंसिल, क्षिप्रा जटाना को NBDA में परमानेंट डायरेक्टर बनाया गया।

NBDA बोर्ड के अन्य सदस्य

  1. एम.वी. श्रेयम्स कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर, मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड।
  2. अनुराधा प्रसाद शुक्ला, न्यूज़24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर।
  3. कली पुरी भंडाल, वाइस-चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर - टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड।
  4. अनिल कुमार मल्होत्रा, एडवाइजर - ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
  5. ध्रुबा मुखर्जी, डायरेक्टर - ABP नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड।
  6. राहुल कंवल, CEO और एडिटर-इन-चीफ - नई दिल्ली टेलीविज़न  लिमिटेड।
  7. महेश कुमार राजारमन, मैनेजिंग डायरेक्टर - सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत