1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक और शाइस्ता की शादी के बाद की तस्वीर आई सामने, 1996 में हुआ था दोनों का निकाह

अतीक और शाइस्ता की शादी के बाद की तस्वीर आई सामने, 1996 में हुआ था दोनों का निकाह

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Apr 28, 2023 11:04 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 11:06 pm IST

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने खुलेआम गोली मार दी थी।

Atiq Ahmed, Prayagraj, Shaista Parveen, Uttar Pradesh- India TV Hindi
अतीक और शाइस्ता Image Source : FILE

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड है। वह पिछले लगभग 2 महीने से फरार है और वह इतनी डरी हुई है कि अपने बेटे असद, पति अतीक और देवर अशरफ के जानने तक में शामिल नहीं हुई थी। इस समय 50 हजार की ईनामी शाइस्ता शुरुआत से ऐसी नहीं थी। उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत थे और वह पढ़ाई में भी तेज थी, लेकिन उसके जीवन में बदलाव रातोंरात आ गया। 

पुलिस वाले की बेटी है शाइस्ता 

शाइस्ता का जन्म साल 1972 में प्रयागराज के दामुपुर गांव में हुआ था। पिता एक पुलिसवाले थे। वह पुलिस कॉन्स्टेबल फारूख की बेटी है। बताया जाता है कि वह पढ़ने में बहुत होशियार थी और उसने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई भी की है। साल 1996 में जब वह 24 साल की हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी शादी अतीक अहमद से कर दी। अब उसकी शादी के तुरंत बाद की एक तस्वीर इंडिया टीवी को मिली है। 

Atiq Ahmed, Prayagraj, Shaista Parveen, Uttar Pradesh
Image Source : INDIA TVअतीक और शाइस्ता की शादी के बाद की तस्वीर

15 अप्रैल को हुई थी अतीक की हत्या

बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल की रात कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक और अशरफ को मेडिकल कराने के लिए पुलिस लेकर आई थी। अस्पताल परिसर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत