1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, जानें और किसे मिला पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, जानें और किसे मिला पुरस्कार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 22, 2024 07:17 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 10:30 pm IST

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के गणमान्य लोगों को पुरस्कृत किया है। पुरस्कार पाने वालों में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाइक, गायिका उषा उथुप और मनोहर कृष्ण डोले शामिल हैं।

Draupadi Murmu - India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Image Source : ANI

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। 

अभिनेता मिथुन और गायिका उषा उथुप को पद्म भूषण

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाइक और गायिका उषा उथुप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

रोहन बोपन्ना और सतेंद्र सिंह लोहिया भी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी, खेल के क्षेत्र में पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया और लोक नर्तक नारायणन ई.पी. को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया। 

पुरस्कार वितरण के दौरान साल 2024 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री दिए गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत