1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज, बीजेपी ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया

President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज, बीजेपी ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया

 Published : Jul 08, 2022 03:02 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 03:02 pm IST

President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राष्टपति चुनाव से दो दिन पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है, ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे।

President Election- India TV Hindi
President Election Image Source : FILE PHOTO

President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन में वोट के लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मुलाकातें कर रही हैं। वहीं विपक्ष की ओर यशवंत सिन्हा भी सक्रिया हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने राष्टपति चुनाव से दो दिन पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है, ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को सांसदों के दिल्ली पहुंच जाने पर उनके लिए एक प्रशिक्षण और प्रेजेंटेशन रखा जाएगा, ताकि उन्हें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारियों के बारे में बताया जा सके। 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 16 जुलाई को सभी सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसले का किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। 

गृहराज्य ओडिशा पहुंचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 

उधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचीं। इस दौरान भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले की मूल निवासी मुर्मू (64) का बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी लाइन से हटकर मुर्मू के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत