1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त देख प्रियंका गांधी पहुंची मंदिर, की जीत की प्रार्थना

कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त देख प्रियंका गांधी पहुंची मंदिर, की जीत की प्रार्थना

 Published : May 13, 2023 10:34 am IST,  Updated : May 13, 2023 10:34 am IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलती साफ दिख रही है। इस बीच जीत की प्रार्थना करने प्रियंका गांधी शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर पहुंची है। उन्होंने यहां भगवान हनुमान से जीत की प्रार्थना की। इस दौरान प्रियंका ने लोगों के साथ फोटोज भी खिंचवाए।

Priaynka gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी Image Source : INDIA TV

शिमला: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शुरूआती रूझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 105 सीटें, बीजेपी 87, जेडीएस 27 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। इसी दौरान कांग्रेस महासचिव ने जीत के लिए शिमला के एक मंदिर में प्रार्थना की है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने भी चुनावी प्रचार किया है। चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंची शिमला

जानकारी दे दें कि प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची थी। इस दौरान वह अपने निजी आवास छराबड़ा में रुकी हुई हैं। शुक्रवार शाम उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची। यह पहली बार है, जब अपने निजी दौरे पर प्रियंका गांधी घर से बाहर निकल किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए गईं हैं। प्रियंका गांधी शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर आई हुई है शनिवार को चुनावी नतीजों के दौरान वो शिमला के जाखू हनुमान मंदिर पहुंची है और जीत के लिए यहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की है।

इसी दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बता दें कि इससे पहले जब भी प्रियंका गांधी और उनके परिवार के सदस्य शिमला आता है, तो वह किसी अन्य स्थान पर नहीं जाते थे।

priyanka gandhi
Image Source : INDIA TVप्रियंका गांधी ने लोगों के साथ खिंचावाई फोटो

बजरंगबली के नाम पर जमकर हुआ था चुनावी बवाल

शिमला के जाखू में स्थित भगवान हनुमान की देश भर में मान्यता है। यहां दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर दर्शन के लिए आते हैं। बता दें कि इस बार भगवान हनुमान के नाम का इस्तेमाल  कर्नाटक चुनाव में जमकर हुआ है। नगर निगम शिमला चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी पार्षद बजरंगबली के मंदिर पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर कांग्रेस के आला नेताओं ने भी ट्वीट की थी।

Priyanka Gandhi
Image Source : INDIA TVप्रियंका गांधी को भेंट की गई तस्वीर

(रिपोर्ट- पूनम शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत