1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा कांग्रेस करेगी विरोध-प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा कांग्रेस करेगी विरोध-प्रदर्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 05:50 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 05:50 pm IST

कांग्रेस की पंजाब और हरियाणा इकाइयों ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया। 

Congress Leader Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Congress Leader Navjot Singh Sidhu Image Source : PTI

कांग्रेस की पंजाब और हरियाणा इकाइयों ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया। यहां पंजाब और हरियाणा कांग्रेस इकाइयों के अलग-अलग कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

पार्टी के 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत आयोजित विरोध प्रदर्शन में दोनों राज्यों के कई कांग्रेस नेताओं ने भी हिस्सा लिया। पंजाब इकाई कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, राजकुमार चब्बेवाल, परगट सिंह शामिल हुए जबकि हरियाणा कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में राज्य इकाई की प्रमुख कुमारी शैलजा, हरियाणा के प्रभारी महासचिव विवेक बंसल और कुछ विधायकों ने भाग लिया। 

शैलजा ने कहा, 'इसने (महंगाई ने) आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को राहत देने के बजाय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का बोझ डाल रही है, जबकि अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हुई है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक आम लोगों के लिये आवाज उठाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत