1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में की कार्रवाई

Punjab: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में की कार्रवाई

 Reported By: Puneet Pareenja
 Published : Jun 07, 2022 08:02 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 08:02 am IST

Punjab: पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हालही में एक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त भी किया गया था।  

Sadhu Singh Dharamsot- India TV Hindi
Sadhu Singh Dharamsot Image Source : FACEBOOK/S.SADHUSINGHDHA

Highlights

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार
  • अमलोह से देर रात करीब 3 बजे हुई गिरफ्तारी
  • पेड़ों की कटाई के बदले रिश्वत लेने का है आरोप

Punjab: कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो ने की है। धर्मसोत (Sadhu Singh Dharamsot) के खिलाफ ये कार्रवाई अमलोह से देर रात करीब 3 बजे की गई। उन पर आरोप है कि वह पेड़ों की कटाई के बदले रिश्वत लेते थे। 

बता दें कि जब पंजाब में कैप्टर अमरिंदर सिंह सीएम थे, तब धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। लेकिन कैप्टन के जाते ही धर्मसोत का भी राजनीतिक ग्राफ नीचे गिर गया। 

गौरतलब है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हालही में एक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त भी किया गया था।

एक पेड़ काटे जाने के बदले धर्मसोत 500 रुपए की लेते थे रिश्वत 

धर्मसोत मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ लोगों को पकड़ने के बाद कार्रवाई की है। दरअसल विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। इन्हीं लोगों ने पूछताछ में बताया कि एक पेड़ काटे जाने के बदले धर्मसोत 500 रुपए की रिश्वत लेते थे।

इन लोगों ने ये भी बताया कि नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। इसका हिस्सा धर्मसोत के पास जाता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत