1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: तरनतारन में थाने पर हुए हमले की जांच में NIA की हो सकती है एंट्री

पंजाब: तरनतारन में थाने पर हुए हमले की जांच में NIA की हो सकती है एंट्री

 Published : Dec 10, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 04:25 pm IST

पंजाब में तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए आरपीजी(रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले से हड़कंप मच गया है। इस हमले को आंतकी खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए हमले को आंतकी खतरे के रूप में देखा जा रहा है- India TV Hindi
सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए हमले को आंतकी खतरे के रूप में देखा जा रहा है Image Source : ANI

पंजाब में तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए आरपीजी(रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले से हड़कंप मच गया है। इस हमले को आंतकी खतरे के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों से जानकारी के मुताबिक इस कड़ी में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम सरहाली पुलिस स्टेशन का दौरा कर सकती है।  जानकारी के अनुसार, जब रॉकेट लॉन्चर हमला हुआ तो उस समय थाने में थानाध्यक्ष समेत आठ लोग मौजूद थे। 

'हमला रात 11 बजकर 22 मिनट पर हुआ'

जानकारी के अनुसार इस आरपीजी हमले में थाने की बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था। इस हमले में थाने की दीवार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।  बता दें कि सरहाली पुलिस स्टेशन अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर स्थित है। 

मामले में प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव पत्रकारों से कहा-'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।हम तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से इसकी जांच करेंगे, अपराध के एंगल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं।'

'राज्य में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है'

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि हम गैंगस्टर्स पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने पुलिस सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में रॉकेट लॉन्चर से यह दूसरा बार हमला हुआ है। इससे पहले 8 मई को पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर पर भी इसी तरह हमला किया गया था। हालांकि, इस हमले में भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत