1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. PM मोदी के दोस्त असगर अली वोरा की जमीन पर बड़ा फैसला, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा; जानिए पूरा मामला

PM मोदी के दोस्त असगर अली वोरा की जमीन पर बड़ा फैसला, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा; जानिए पूरा मामला

 Reported By: Saket Rai,  Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 16, 2026 11:18 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 11:31 am IST

पीएम मोदी के स्कूल फ्रेंड असगर अली वोरा को 15 साल पुराने जमीन विवाद में बड़ी राहत मिली है। भायंदर की विवादित जमीन से बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की कंपनी ने कब्जा छोड़ने और कंस्ट्रक्शन अनुमति वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके स्कूल के दोस्त असगर अली वोरा- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके स्कूल के दोस्त असगर अली वोरा Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड के रहने वाले 81 साल के असगर अली वोरा ने अपने स्कूल के दोस्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि BJP MLA नरेंद्र मेहता की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भायंदर में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। घटना के कुछ दिनों बाद, नरेंद्र मेहता ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह विवादित जमीन से कब्जा छोड़ रहे हैं और प्लॉट के लिए दी गई कंस्ट्रक्शन की इजाजत वापस कर रहे हैं। मेहता ने यह भी कहा कि वह असगर अली वोरा के खिलाफ पहले की गई शिकायत वापस ले रहे हैं।

1989 में खरीदी थी करीब 2,810 स्क्वायर मीटर जमीन

असगर अली वोरा ने गुजरात के वडनगर में B. N. स्कूल में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई की थी। वह 8 सितंबर को प्रधानमंत्री से मिले और इस विवाद में दखल देने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने कहा कि 1989 में, उन्होंने भायंदर (ईस्ट) के नवघर इलाके में करीब 2,810 स्क्वायर मीटर जमीन खरीदी थी, लेकिन 2011 में 'स्वयं बिल्डर्स' और मेहता की 'सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस' ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया। वोरा ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मीटिंग के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री से पॉजिटिव जवाब मिला।

पीएम मोदी के साथ असगर अली वोरा
Image Source : REPORTER INPUTपीएम मोदी के साथ असगर अली वोरा

मंत्रालय में हुई अहम बैठक

इस मीटिंग के बाद, सरकारी अधिकारियों ने इस मामले को उठाया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रीकर परदेशी ने मंत्रालय में एक मीटिंग की। मीटिंग में वोरा, मेहता, मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर राधा विनोद शर्मा और टाउन प्लानर पुरुषोत्तम शिंदे शामिल हुए।

लंबे विवाद के बाद मिली राहत

मीटिंग के दौरान, मेहता ने टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट को एक लेटर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह विवादित जमीन का कब्जा छोड़ रहे हैं और उन्हें दी गई कंस्ट्रक्शन की परमिशन भी वापस कर रहे हैं। मेहता ने लेटर में यह भी कहा कि जमीन 2019 में मर्विन फर्नांडिस से खरीदी गई थी। पुलिस कमिश्नर को लिखे एक अलग लेटर में विधायक ने कहा कि वे वोरा के खिलाफ अपनी पिछली शिकायत वापस ले रहे हैं, क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें-

मक्का के पास हूतियों का ड्रोन आते ही मचा हड़कंप, सऊदी अरब ने हवा में किया ढेर; दिया बड़ा बयान

योगी सरकार ने निकाली शिक्षक भर्ती, भरे जाएंगे 15012 पद; आज से शुरू हुआ आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।