1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में कुछ लोगों ने महिला को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो आया सामने

पंजाब में कुछ लोगों ने महिला को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 01, 2022 11:16 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 11:16 pm IST

जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

पठानकोट में कुछ लोगों ने महिला को पीटा- India TV Hindi
पठानकोट में कुछ लोगों ने महिला को पीटा Image Source : ANI

Punjab: पंजाब के पठानकोट से इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोग एक महिला को पीट रहे थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। दरअसल, जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। DSP सुमीर सिंह ने बताया, "हमें इसे लेकर शिकायत आई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई जारी है।"

महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें कुछ लोग महिला की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है

पुलिस इस पूरे मामले में और वीडियो की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का जमीन को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है। इसे लेकर ही महिला पर उन लोगों ने हमला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत