1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IRCTC का खास टूर पैकेज, ट्रेन से 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों का करें दर्शन; यहां जानें सबकुछ

IRCTC का खास टूर पैकेज, ट्रेन से 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों का करें दर्शन; यहां जानें सबकुछ

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 25, 2025 08:26 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 08:31 am IST

रेलवे IRCTC के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। यह ट्रेन उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश से चलेगी और 12 दिनों में आपको कई पवित्र जगहों की सैर कराएगी।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन- India TV Hindi
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन Image Source : FILE (REPORTER)

नई दिल्ली: अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो रेलवे आपके लिए एक बढ़िया मौका लेकर आया है। रेलवे IRCTC के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। IRCTC श्रद्धालुओं को विशेष 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' से सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगा। यह ट्रेन उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश से चलेगी और 12 दिनों में आपको कई पवित्र जगहों की सैर कराएगी।

किन-किन शहरों से मिलेगी यह ट्रेन?

यह ट्रेन ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर जैसे शहरों से यात्रियों को लेगी। यानी, इन सभी जगहों के लोग भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहों के दर्शन होंगे?

इस पैकेज में यात्री इन मशहूर जगहों पर जा सकेंगे-

  1. उज्जैन: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर
  2. गुजरात: सोमनाथ, नागेश्वर, द्वारकाधीश और भेंट द्वारका
  3. नासिक: त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी और कालाराम मंदिर
  4. भीमाशंकर और संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

किराए और सुविधाओं के बारे में

इस ट्रेन में स्लीपर, 3AC और 2AC कोच की सुविधा होगी। किराया क्लास के हिसाब से अलग-अलग हैं-

  1. स्लीपर: 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति
  2. 3AC: 40,890 रुपये प्रति व्यक्ति
  3. 2AC: 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति

यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात्रि शाकाहारी भोजन और बसों से घूमने और होटलों में रुकने का इंतजाम IRCTC ही करेगा। 

पहले आओ, पहले पाओ

इस पैकेज की बुकिंग "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी। यात्री IRCTC कार्यालय (पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ) में जाकर या ऑनलाइन www.irctctourism.com वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं।

इसके अलावा, इस यात्रा पैकेज में सरकारी कर्मचारियों के लिए LTC (Leave Travel Concession) और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9236391908, 8287930199, 8287930908, 7302821864 और 8595924294

ये भी पढ़ें-

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, सरकार ने दी मंजूरी

Post Office की इस स्कीम में ₹4,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,79,613.52 का गारंटीड रिटर्न, जानें पूरी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत