1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेल नीर की कीमतों में गिरावट, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी 1 लीटर वाली बोतल

रेल नीर की कीमतों में गिरावट, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी 1 लीटर वाली बोतल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 20, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 04:22 pm IST

रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रेल नीर नाम से बिकने वाले बोतल बंद पानी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

rail neer, rail neer water, rail neer water bottle, rail neer price, 1 liter rail neer price, 500 ml- India TV Hindi
सस्ता हुआ रेल नीर, 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें Image Source : IRCTC

Rail Neer Prices Drop: रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने शनिवार को रेल नीर की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रेल नीर नाम से बिकने वाले बोतल बंद पानी की कीमतों में 1 रुपये की कटौती की घोषणा की है। ये कटौती 22 सितंबर, 2025 से जारी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 14 रुपये हो जाएगी। वहीं, 500 मिली लीटर वाली रेल नीर की बोतलें 9 रुपये में मिलेंगी। अभी 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 15 रुपये और आधा लीटर वाले रेल नीर की कीमत 10 रुपये है।

नई जीएसटी दरें लागू होने से सस्ता होगा पानी

रेल मंत्रालय ने अपने एक ऑफिशियल ट्वीट में बताया कि 22 सितंबर से लागू हो रहे नए जीएसटी सिस्टम को ध्यान में रखते हुए रेल नीर की कीमतें घटाई जा रही हैं। मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा, ''GST कम किए जाने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए 15 रुपये से कम करके 14 रुपये और आधा लीटर के लिए 10 रुपये से कम करके 9 रुपये करने का फैसला लिया गया है।''

दूसरी कंपनियों की पानी की बोतलें भी होंगी सस्ती

रेलवे बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जाने वाले आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांडों की पैकेज्ड पानी की बोतलों का अधिकतम खुदरा मूल्य भी एक लीटर की बोतल के लिए 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये तक संशोधित किया जाएगा।

पानी बेचकर करोड़ों रुपये का प्रॉफिट कमाता है IRCTC

बताते चलें कि भारतीय रेल की कंपनी IRCTC ही पानी का काम करती है। रेल नीर, IRCTC की कंपनी है, जो भारतीय रेल के स्टेशनों और ट्रेनों में पानी बेचती है। जहां एक तरफ बाकी सभी कंपनियों की पानी की बोतल 20 रुपये में बिकती है, वहीं आईआरसीटीसी 15 रुपये में पानी की बोतल बेचता है। बताते चलें कि आईआरसीटीसी सिर्फ पानी बेचकर ही हर साल मोटी कमाई करता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में सिर्फ रेल नीर बेचकर 46.13 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा