1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे भर्ती घोटाला: हर उम्मीदवार से 4-5 लाख रिश्वत, CBI ने कई अफसरों पर दर्ज किया केस

रेलवे भर्ती घोटाला: हर उम्मीदवार से 4-5 लाख रिश्वत, CBI ने कई अफसरों पर दर्ज किया केस

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 19, 2025 03:01 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 03:01 pm IST

CBI ने कई रेलवे के अधिकारियों पर रिश्वत के लेन-देन को लेकर केस दर्ज किया है। जांच में पाया गया कि एक उम्मीदवार से 4-5 लाख रिश्वत ली गई थी।

रेलवे- India TV Hindi
रेलवे Image Source : FILE PHOTO

रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर रेलवे में विभागीय परीक्षा पास कराने के लिए रिश्वत का मामला सामने आया है। इस भर्ती घोटाले को लेकर आज CBI ने कई अफसरों पर केस दर्ज किया है। सीबीआई ने यह मामला वडोदरा, मुंबई और अन्य जगहों के रेलवे अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेलवे में विभागीय परीक्षा पास कराने के लिए रिश्वत लेने का मामले में अंकुश वासन (IRPS, वेस्टर्न रेलवे, वडोदरा), संजय कुमार तिवारी (डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर, चर्चगेट, वेस्टर्न रेलवे, मुंबई) नीरज सिन्हा (डिप्टी सुपरिटेंडेंट) और मुकेश मीणा समेत कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

10 उम्मीदवार थे तैयार

CBI से मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 10 उम्मीदवारों की सूची बनाई गई जो पैसे देकर परीक्षा पास करना चाहते थे। हद तो यह है कि हर उम्मीदवार से 4-5 लाख रुपये की रिश्वत वसूली जा चुकी है। अधिकारियों ने लेन-देन का रिकॉर्ड न रहे इसलिए कैश की जगह सोने में लेन-देन किया गया। सीबीआई ने जांच में पाया है कि अंकुश वासन ने संजय कुमार तिवारी को 10 उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने को निर्देश दिया था जो पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित होने वाले आगामी समिति विभाग परीक्षा में सेलेक्शन के लिए रिश्वत देने को तैयार हो जाएं। अंकुश ने संजय से यह भी कहा था कि वह मुकेश मीना से कॉन्टैक्ट में रहकर यह पता लगाए कि अभी ऐसे कितने उम्मीदवार तैयार हैं ताकि उनसे पैसे लिए जा सकें। इसके बाद संजय कुमार तिवारी ने मुकेश मीना से इच्छुक उम्मीदवारों को लेकर जानकारी जुटाई। मुकेश मीना ने बताया कि वह पहले ही ऐसे 5 उम्मीदवारों से पैसे ले चुका है।

इस पर दोनों की बनी बात

इसके बाद वे इस बात पर सहमत हुए कि जुटाई गई रिश्वत सीधे मुकेश मीना की ओर से पर्सनली एसके तिवारी को सौंपी जाएगी और इसमें कोई भी मीडिएटर नहीं होना चाहिए। इसके बाद अंकुश वासन और एसके तिवारी के बीच इस पर बात हुई। अंकुश वासन ने संजय तिवारी को मुकेश मीना के आनंद पहुंचने पर मुकेश से पैसे जुटाने का निर्देश दिया। नीरज सिन्हा ने संजय को इसके बारे में जानकारी दी कि उन्होंने सेलेक्शन के लिए पैसे देने के लिए 4 लोगों की व्यवस्था कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत