1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में मौसम मेहरबान, देश भर में आफत बनेगी बारिश? UP-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में मौसम मेहरबान, देश भर में आफत बनेगी बारिश? UP-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 21, 2026 07:07 am IST,  Updated : Jul 21, 2026 08:07 am IST

मंगलवार को हुई बारिश से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के क्षेत्रों में गर्मी व उमस से राहत मिली है। अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alert- India TV Hindi
मौसम अलर्ट Image Source : FILE (PTI)

उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और कई हिस्सों में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाढ़, भारी बारिश और लैंडस्लाइड कई राज्यों में आफत बने हुए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में रात से ही बारिश हो रही है, जिससे दिल्ली-NCR में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। IMD ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर और गुजरात समेत 16 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  1. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में दो तीन दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है।
  2. उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, आगरा समेत कई जिलों में 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।
  3. बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में 26 जुलाई तक व्यापक वर्षा होगी। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर वज्रपात और बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
  4. उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के सभी 13 जिलों (देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार आदि) में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।
  5. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा सहित अधिकांश जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य में 21 और 22 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  6. वहीं, राजस्थान की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर जैसे जिलों में 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं, आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।
  7. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू समेत विभिन्न जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में छाता चोरों के आतंक से लोग परेशान, पुलिस भी हो गई हैरान, सामने आया Video

सोनम वांगचुक अनशन जारी रखेंगे, पुलिस कार्रवाई से नाराज, कहा-छात्रों को सांसदों से मिलने दें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत