1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुक्रवार को दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

शुक्रवार को दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

 Published : Jul 28, 2023 11:39 pm IST,  Updated : Jul 29, 2023 06:24 am IST

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के मौसम के लिय IMD ने अलर्ट जारी किया है।

RAIN, DELHI, IMD- India TV Hindi
शुक्रवार को तो दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? Image Source : FILE

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश का यह दौरन देर रात तक चलता रहा। बारिश की वजह से कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति भी देखने को मिली। कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। बारिश की वजह से दिनभर मौसम कूल-कूल बना रहा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं अब शनिवार और रविवार के मौसम को लेकर भी IMD ने बड़ा अपडेट दिया है।

शनिवार को सुहाना रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम 

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं अगर बात करें रविवार 30 जुलाई की तो इस दिन से बारिश कम होना शुरू हो जाएगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं 30 जुलाई से 3 अगस्त तक तापमान बढ़ेगा। हालांकि मौसम इस दौरान पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। हल्की बारिश कभी कभार होती रहेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए ओरेंज अलर्ट 

वहीं IMD ने शनिवार 29 जुलाई से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि शनिवार से देशभर में बारिश हल्की होती जाएगी, लेकिन इसके बावजूद बिहार पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखंड पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत