1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में पाकिस्तानी घुसपैठिया और जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

राजस्थान में पाकिस्तानी घुसपैठिया और जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 01, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 07:13 pm IST

राजस्थान के जैसलमेर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर जम्मू में भी BSF द्वारा सीमा के पास से एक संदिग्ध बांग्लादेशी को भी गिरफ्तार किया गया है।

jaisalmer pakistani intruder arrested- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI/PEXELS

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक ने कथित तौर पर सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि घुसपैठिए पाकिस्तानी नागरिक को नचना और नोख सेक्टर से लगे इलाके से पकड़ा गया है। इसके साथ ही दूसरी ओर जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह

सामने आई जानकारी के मुताबिक, BSF द्वारा राजस्थान के जैसलमेर में सीमा के पास से पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए के प्राथमिक रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, अधिक जानकारी चिकित्सकीय जांच और पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगी। शुरुआती पूछताछ में पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को राणा मोहम्मद असलम का बेटा इशरत (उम्र 35 साल) बताया है।

सीमा पर पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए ने बताया है कि वह पाकिस्तान के पंजाब के सरगोधा का रहने वाला है। अधिकारियों ने उसके पास से  पाकिस्तानी नोट, एक चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। पाकिस्तानी नागरिक को BSF द्वारा आगे की जांच के लिए नोख पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक भी हिरासत में

दूसरी ओर जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। इसे सीमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा गया था। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया है कि संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम (उम्र 19 साल) को BSF के जवानों ने जम्मू के बाहरी इलाके गजनसू इलाके से पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद BSF ने उसे जांच और पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट का आदान-प्रदान किया

दिल्ली में ED की कार्रवाई जारी, अब सुनील गुप्ता के ठिकानों से करोड़ों का कैश और गहने का ढेर हुआ बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत