1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT बॉम्बे के E-Summit 2024 में मुख्य वक्ता बने रजत शर्मा, बढ़ाया उद्यमियों का हौसला

IIT बॉम्बे के E-Summit 2024 में मुख्य वक्ता बने रजत शर्मा, बढ़ाया उद्यमियों का हौसला

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Feb 03, 2024 08:09 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 08:20 pm IST

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा ने IIT बॉम्बे के E-Summit 2024 में इंडिया टीवी की शुरुआत से लेकर सुपरहिट फ्लैगशिप शो ‘आप की अदालत’ तक के किस्से सुनाए।

Rajat Sharma, Rajat Sharma IIT Bombay, IIT Bombay- India TV Hindi
IIT बॉम्बे के E-Summit 2024 में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ एवं चेयरमैन रजत शर्मा। Image Source : INDIA TV

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे में बुधवार को Entrepreneurship Summit 2024 की शुरुआत हुई। इस समिट में  इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा बतौर मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने हजारों छात्रों और दर्शकों के सामने अपने अनुभव शेयर किए। रजत शर्मा ने इंडिया टीवी की शुरुआत से लेकर सुपरहिट फ्लैगशिप शो ‘आप की अदालत’ तक के किस्से सुनाए और अपने जीवन के अनुभवों के जरिए वहां मौजूद ऑडियंस को बिजनेस टिप्स दिए।

IIT बॉम्बे के E-Summit में कई बड़ी शख्सियतें ले चुकी हैं हिस्सा

बता दें कि IIT बॉम्बे के E-Summit में देश और दुनिया की कई बेहतरीन शख्सियतें हिस्सा ले चुकी हैं। इन शख्सियतों में रतन टाटा से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक के नाम शामिल हैं। आज इस मंच से रजत शर्मा ने उद्यमियों को कई जरूरी सीख दीं। उन्होंने समिट में मौजूद लोगों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि किसी भी तरह की मुसीबत या परेशानी आए, अगर व्यक्ति ईमानदारी और लगन से कोशिश करता रहेगा तो उसे सफलता जरूर मिलेगी।

 

‘सफल होने के लिए कभी-कभी 2 कदम पीछे हटना पड़ता है’

 

लोगों को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने कहा, 'कभी-कभी सफलता प्राप्त करने के लिए 2 कदम पीछे हटना पड़ता है। कभी-कभी वह करना पड़ता है जो आपका मन, आपकी आत्मा आपको इजाजत नहीं देती। लेकिन अगर सफलता मिल जाए तो फिर उन चीजों को छोड़ देना चाहिए, उन पर चिपके नहीं रहना चाहिए। मुसीबत कोई भी आए, परेशानियां किसी भी तरह की आएं, लगे कि यह काम नहीं हो पाएगा, लगे कि इसमें सफलता नहीं मिलेगी। लेकिन अगर आप ईमानदारी से, लगन से, मेहनत से कोशिश करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत