1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Rahim: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, जानिए इस दौरान वह कहां रहेगा

Ram Rahim: राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, जानिए इस दौरान वह कहां रहेगा

 Published : Jun 17, 2022 11:24 am IST,  Updated : Jun 17, 2022 11:24 am IST

Ram Rahim: डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।

Dera chief Gurmeet Ram Rahim- India TV Hindi
Dera chief Gurmeet Ram Rahim Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में सजा काट रहा है
  • इससे पहले फरवरी में तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।
  • दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद है

Ram Rahim: बलात्कार मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल मिल गई है। राम रहीम सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद है। 

रोहतक जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली है और वह शुक्रवार को जेल से बाहर आएगा।’’ इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। 

बलात्कार मामले में काट रहा है सजा 

डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। वह रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम जा सकता है। 

इससे पहले अप्रैल 2022 में एक मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर कहा था कि वह ‘‘कट्टर कैदियों’’ की श्रेणी में नहीं आता है। न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह की अदालत ने पटियाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दायर उस याचिका का निपटारा किया, जिसमें फरवरी में गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई फरलो को चुनौती दी गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत