1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RCB की पहली आईपीएल जीत पर नेताओं के रिएक्शन भी आए सामने, शशि थरूर और तेजस्वी सूर्या ने शेयर किया ये वीडियो

RCB की पहली आईपीएल जीत पर नेताओं के रिएक्शन भी आए सामने, शशि थरूर और तेजस्वी सूर्या ने शेयर किया ये वीडियो

 Published : Jun 04, 2025 09:20 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 09:20 am IST

इस जीत का जश्न सिर्फ़ प्रशंसकों तक ही सीमित नहीं था, राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस के शशि थरूर ने आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया।

तेजस्वी सूर्या, शशि थरूर- India TV Hindi
तेजस्वी सूर्या, शशि थरूर Image Source : X

RCB first IPL win political reactions: आरसीबी की टीम ने 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इससे पहले आरसीबी की टीम ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी और तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार उसे जीत हासिल हुई है। आरसीबी ने अहमदाबाद में आयोजित फाइनल में पंजाब किंग्स पर छह रन की मामूली जीत के साथ खिताब हासिल किया। इस जीत के बाद बेंगलुरु की सड़कें पटाखों की आवाज़ और 'ई साला कप नमदे' (इस बार कप हमारा है) के नारों से गूंज उठीं। 

लेकिन जीत का जश्न सिर्फ़ प्रशंसकों तक ही सीमित नहीं था, राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस के शशि थरूर ने आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों नेता आरसीबी की जीत पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों नेता वाशिंगटन डीसी में थे। बता दें कि भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारत के बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुनिया विभिन्न देशों में भारत का पक्ष मजबूत से सामने रख रहा है।

सूर्या ने कहा, "जब आरसीबी की जीत की खबर आई तो हम फ्लाइट में थे, लेकिन लैंडिंग के बाद सबसे पहले हमने यह चेक किया।" उन्होंने कहा, "मैं शशि थरूर के साथ हूं, जो आरसीबी के समर्थक भी हैं।" दोनों नेताओं ने वीडियो में अपनी खुशी व्यक्त की और जीत को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। सूर्या ने एक्स पर क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा: "हमारे टचडाउन पर वाशिंगटन डीसी से आरसीबी को शुभकामनाएं।"

एक अलग पोस्ट में, शशि थरूर ने लिखा, "वाशिंगटन में उतरने के बाद मैंने सबसे पहले आईपीएल फाइनल स्कोर चेक किया। विरोट कोहली के लिए बहुत खुश हूं कि उन्होंने 18 सालके बाद ट्रॉफी पर अपना हाथ रखा! बधाई आरसीबी और विराट कोहली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत