1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति के आरोपों का दिया जवाब, 'गोलू बाबा' की कसम खाकर बोलीं- 'वायरल वीडियो सही है'

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति के आरोपों का दिया जवाब, 'गोलू बाबा' की कसम खाकर बोलीं- 'वायरल वीडियो सही है'

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 17, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 12:19 pm IST

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने 210 करोड़ के घोटाले के आरोपों खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पति के द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपी झूठे हैं। मंत्री ने अस्पताल से अपना बयान जारी किया है।

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या - India TV Hindi
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या Image Source : REPORTER

 उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है। पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोप पर मंत्री रेखा आर्य ने अस्पताल से अपना जवाब दिया है। रेखा आर्या ने कहा कि पति द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं। उन्होंने 210 करोड़ रुपये घोटाले के आरोपों का खंडन किया। 

इससे पहले शुक्रवार को मंत्री के पति पप्पू गिरधारी ने फेसबुक लाइव आकर वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री रेखा आर्य ने महिला बाल विकास विभाग में पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार कर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई है और उन्होंने सीएम धामी से इसकी जांच की मांग की थी। साथ ही उन्होंने मंत्री द्वारा जारी ऑडियो को AI से बना हुआ फर्जी बताया था।

रेखा आर्या ने खाई इष्ट देव गोलू बाबा की कसम 

पति के आरोपों का जवाब देते हुए आज मंत्री रेखा आर्य ने अस्पताल से बयान जारी कर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मंत्री ने यह भी कहा है कि वह तहरीर को वापस नहीं लेंगी, क्योंकि जो भी ऑडियो है, वह पूरी तरह से सत्य है और किसी तरह का कोई एआई मिलावट नहीं है। उन्होंने पति की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि हम अपने इष्ट देव गोलू बाबा की कसम खाकर कहते हैं उनके द्वारा जारी किया गया सही है। वह एआई ने नहीं बनाया गया है।

यहां देखें वीडियो

दरअसल मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पति गिरधारी लाल साहू का वीडियो सामने आया। वीडियो में आरोपी पति ने मंत्री रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के जरिये 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्री रेखा की संपत्तियों और उनके विभाग में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है।

यहां देखें वीडियो

हालांकि, इन आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन गिरधारी साहू ने जल्द ही उत्तराखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री की कथित संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को सार्वजनिक करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि रेखा आर्य के विभाग में पिछले 10 सालों से भ्रष्टाचार हो रहा है और इस मामले में उन्होंने कई बार मंत्री के सामने आपत्ति भी जताई। 

दूसरी ओर मंत्री रेखा आर्या की ओर से की गई शिकायत के मामले की जांच के लिए एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया। जो मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

रिपोर्टः हिमांशू 

ये भी पढ़ेंः हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी; जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।