1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Jul 05, 2025 09:31 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 07:05 am IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 'आप की अदालत' के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देती हुई नजर आएंगी।

rekha gupta- India TV Hindi
रेखा गुप्ता 'आप की अदालत' में Image Source : INDIA TV

Rekha Gupta in Aap Ki Adalat: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले कुछ ही महीनों में अपने काम से अच्छी-खासी चर्चा बटोरी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने सियासी जीवन की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता अब बीजेपी की बड़ी महिला नेताओं में शुमार हैं। दिल्ली को पहले से बेहतर बनाने के दावे के साथ सीएम की कुर्सी पर बैठीं रेखा गुप्ता आज सुबह 10 बजे लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के कटघरे में होंगी और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना करेंगी।

2025 में पहली बार MLA बनीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना गांव में हुआ था। वह 2002 से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता पार्टी में कई पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2025 में विधानसभा चुनाव जीता और पार्टी ने उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी दे दी। 'आप की अदालत' में रेखा गुप्ता से उनके नए दफ्तर से लेकर अरविंद केजरीवाल से सियासी अदावत तक तमाम सवाल पूछे गए। बीते कुछ महीनों में ही दिल्ली की सियासत पर बड़ा असर पैदा करने वाली रेखा गुप्ता 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के तीखे सवालों के जवाब देती हुए नजर आएंगी।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' शो में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू हो चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। 'आप की अदालत' एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत