1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में संघ की 3 दिन बैठक, हिंदुओं के साथ अत्याचार और कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? जानिए किन-किन मुद्दों पर होगी बात

केरल में संघ की 3 दिन बैठक, हिंदुओं के साथ अत्याचार और कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? जानिए किन-किन मुद्दों पर होगी बात

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 30, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 01:33 pm IST

संघ की तीन दिन होने वाली बैठक 31 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगी। इसमें संघ के गई संगठन भाग लेंगे। राष्ट्र सेविका समिति की बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।

केरल में संघ की बैठक- India TV Hindi
केरल में संघ की बैठक Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वयक बैठक 31 अगस्त से 2 सितंबर तक केरल के पलक्कड़ में आयोजित की जानी है। तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वयक बैठक में संघ के सभी सहयोगी संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। 31 तारीख से शुरू होने वाली बैठक से पहले छोटी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 

संघ से जुड़े 32 संगठनों के नेता होंगे शामिल

छोटी बैठक जिसे संघ टोली बैठक कहा जाता है। उन बैठकों का दौरा आज से शुरू हो गया है। इसमें संघ प्रमुख सहित सरकार्यवाह  एवं सभी 6 सह सरकार्यवाह एवं केंद्रीय प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं। संघ से जुड़े 32 विभिन्न संगठनों के नेता इसमें शामिल होंगे। 

BJP, VHP और ABVP के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आरएसएस के जो सहयोगी संगठन प्रमुख रूप से भाग लेंगे उनमें भारतीय जनता पार्टी , विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, मजदूर संघ, किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच सभी के प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है। इस बैठक में राष्ट्रीय सामाजिक एवं राजनीतिक धार्मिक विषयों पर गहन चर्चा होगी। 

 बैठक में बीएल संतोष और शिव प्रकाश का शामिल होना तय

बीजेपी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश और राष्ट्रीय संगठक वी सतीश का शामिल होना तय माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्यों की जानकारी और अनुभव का अदान-प्रदान करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय हित के विभिन्न विषयों के संदर्भ में वर्तमान परिदृश्य हाल में ही हुई महत्वपूर्ण घटनाओं और सामाजिक परिवर्तन के अन्य आयामों पर योजनाओं के संदर्भ में बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में हिंदुओं पर बांग्लादेश में हमले और मंदिरों में तोड़फोड़ यह विषय भी प्रमुखता से रहेंगे।

कौन बनेगा बीजेपी का अध्यक्ष? इस पर भी होगी चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबंध में भी इस बैठक में सहमति बन जाएगी। कुछ दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री के घर पर संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी के यहां बैठक हुई थी। इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सहमति नहीं हो पाई थी। इस दौरान यह तय किया गया था कि केरल के बैठक में इस विषय पर चर्चा करके भाविक राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मोहर लग जाएगी।

पार्टी, सरकार और संघ के बीच बना रहे तालमेल

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि केंद्र के साथ-साथ राज्यों में पार्टी, सरकार, संघ के बीच समन्वयक में व्यापक तालमेल बना रहे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन के बाद हरियाणा, जम्मू कश्मीर ,महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। यह रणनीति तय की जाएगी कि इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो।  

इन राज्यों के चुनावों पर भी चर्चा

हरियाणा, जम्मू कश्मीर एवं महाराष्ट्र पर गहन चर्चा होने वाली है। इन राज्यों के चुनाव के संबंध में कई बार चुनाव समितियां के साथ संघ के पदाधिकारी के साथ इस संबंध में बैठक भी हो चुकी है। अक्टूबर महीने में जम्मू कश्मीर एवं हरियाणा का चुनाव संपन्न होगा। महाराष्ट्र का चुनाव दिवाली के बाद 10 तारीख से 15 तारीख के बीच में होने की संभावना है। आरएसएस और उसकी सहयोगी संगठन इस दिशा में भी रणनीति तय करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत