1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे ना हों बंद, दोनों देशों को एक-दूसरे को देना चाहिए वीजा', RSS नेता होसबले का बड़ा बयान

'पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे ना हों बंद, दोनों देशों को एक-दूसरे को देना चाहिए वीजा', RSS नेता होसबले का बड़ा बयान

 Published : May 12, 2026 11:08 pm IST,  Updated : May 12, 2026 11:50 pm IST

पाकिस्तान पर बोलते हुए RSS के जनरल सेकेट्री दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि पुलवामा जैसी घटना हो तो पूरी ताकत से जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद ना हों।

RSS General Secretary Dattatreya Hosabale- India TV Hindi
RSS के जनरल सेकेट्री दत्तात्रेय होसबले Image Source : PTI

पाकिस्तान को लेकर भारत का रवैया कैसा होना चाहिए? पाकिस्तान के साथ आगे का रोडमैप भारत का क्या होना चाहिए? इस पर RSS के जनरल सेकेट्री दत्तात्रेय होसबले का बड़ा बयान सामने आया है। आरएसएस नेता होसबले ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि पुलवामा जैसी घटनाएं होने पर पाकिस्तान को पूरी ताकत से जवाब देना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए। 

भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने 

होसबले ने आगे कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को वीजा भी देना चाहिए। खेलकूद और व्यापार भी होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने हैं और हम एक ही राष्ट्र रहे हैं।

कभी खत्म नहीं होगा सनातन धर्म

इसके साथ ही दत्तात्रेय होसबले ने सनातन पर सवाल उठाने वालों को भी जवाब दिया है। जब तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष (LoP) उदयनिधि स्टालिन के इस बयान के बारे में पूछा गया कि 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए', तो RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा, 'यह उनकी राय है। लोगों ने चुनाव में इसका जवाब दे दिया है। लेकिन एक बात देखिए, सनातन कभी खत्म नहीं होगा। सनातन इस राष्ट्र की भावना और आत्मा है।'

बरगदे के पेड़ जैसा है सनातन धर्म- होसबले

दत्तात्रेय होसबले ने आगे कहा, 'यह कोई धार्मिक रीति-रिवाज नहीं, बल्कि एक जीवन-मूल्य है। सनातन धर्म शाश्वत है; यही शाश्वतता ही सनातन है। यह एक बरगद के पेड़ जैसा है, जो 200 साल बाद भी अडिग खड़ा रहता है। इसकी जड़ें और भी मजबूत और गहरी होती जाती हैं। यह पेड़ हमेशा हरा-भरा रहता है। यह एक अद्भुत मेल है।'

पश्चिम एशिया के तनाव के मुद्दे पर भी बोले होसबले

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध कोई सभ्यताओं का टकराव नहीं है, बल्कि यह तेल को लेकर है। उन्होंने आगे कहा कि भारत विभिन्न देशों और उनके नेताओं की सद्बुद्धि को जगाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें: 

NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, राजस्थान नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर, जानिए पेपर का ट्रैवल रूट

बिहार से जुड़े NEET पेपर लीक के तार, बैग में नोटों के बंडल और फर्जी एडमिट कार्ड मिले, नालंदा से 3 सॉल्वर गिरफ्तार

 
 
 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत