1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, राजस्थान नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर, जानिए पेपर का ट्रैवल रूट

NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, राजस्थान नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर, जानिए पेपर का ट्रैवल रूट

 Published : May 12, 2026 03:29 pm IST,  Updated : May 12, 2026 04:47 pm IST

नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में जहां इसकी कड़ियां राजस्थान से जुड़ी बताई जा रही थीं। वहीं, अब जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र कनेक्शन मिला है।

नीट पेपर लीक का मामला- India TV Hindi
नीट पेपर लीक का मामला Image Source : INDIA TV

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पेपर लीक का नासिक कनेक्शन सामने आया है। लीक पेपर की पहली कॉपी नासिक में बनी थी। नासिक में छपने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। हाथ से लिखा पेपर पहले हरियाणा के गुरुग्राम आया था। ग्रुरुग्राम में डॉक्टर के पास लीक पेपर आया था।

जानिए पेपर लीक का ट्रैवल रूट

NEET पेपर लीक मामले में का ट्रैवल रूट सामने आया है। नासिक में छपने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। नासिक से लीक पेपर हरियाणा के गुरुग्राम आया था। हरियाणा में लीक पेपर के 10 सेट बने थे। हरियाणा के बाद लीक पेपर राजस्थान के जयपुर पहुंचा। जयपुर से जमवारामगढ़ फिर सीकर पहुंचा। जम्मू-कश्मीर, बिहार, और लीक पेपर केरल तक पहुंचा। केरल के बाद आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचा।

नासिक नहीं पुणे से लीक हुआ पेपर- आरोपी का कबूलनामा

वहीं, अब पूछताछ में नई जानकारी सामने आई है। नासिक नहीं पुणे से गेस पेपर निकला है। नासिक में हिरासत में लेने वाले शख्स ने ये बात कबूली है। उसको पुणे से ये पेपर मिला था। पुणे से एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है।

नासिक से एक छात्र गिरफ्तार

नासिक से बीएमएस के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे 30 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है। नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा है। संदिग्ध मूल रूप से नासिक जिले के नांदगांव का निवासी बताया जा रहा है।

भेष बदलकर घूम रहा था शख्स

नासिक पुलिस आरोपी को राजस्थान पुलिस के हवाले करेगी। तकनीकी विश्लेषण और फोटो की मदद से नासिक पुलिस ने मात्र एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छुपाने के लिए भेष बदलकर और सिर मुंडवाकर घूम रहा था।

सीबीआई जांच के दिए गए आदेश

पूरे मामले की जांच राजस्थान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है। वहीं, NEET पेपर लीक की जांच सीबीआई को दे दी गई है। सीबीआई जल्द इस मामले में एक रेगुलर केस रजिस्टर्ड करके, पेपर वर्क करके टीम का गठन करेगी जो जल्द इस मामले की तफ्तीश शुरू करेगी। 

दोबारा कराई जाएगी परीक्षा

सीबीआई रेगुलर केस रजिस्टर्ड करते ही SOG से केस फ़ाइल, डॉक्युमेंट्स का हैंडओवर लेगी साथी ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से भी सीबीआई तमाम जानकारी और दस्तावेज कलेक्ट करके जांच में शामिल करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।

छात्रों के हितों के लिए लिया गया फैसला

इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक जांच के लिए केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा। एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी होगी, लेकिन यह फैसला छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी था।

छात्रों को नहीं करना होगा नया रजिस्ट्रेशन

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई 2026 सत्र के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों पर जारी जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

ये भी पढ़ें: 

NEET Exam Cancelled: नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

NEET एग्जाम पेपर लीक की खबर से टेंशन में लाखों छात्र, SOG की जांच जारी, जानें अब तक क्या पता चला

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत