1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET एग्जाम पेपर लीक की खबर से टेंशन में लाखों छात्र, SOG की जांच जारी, जानें अब तक क्या पता चला

NEET एग्जाम पेपर लीक की खबर से टेंशन में लाखों छात्र, SOG की जांच जारी, जानें अब तक क्या पता चला

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Shakti Singh
 Published : May 11, 2026 11:42 pm IST,  Updated : May 11, 2026 11:42 pm IST

पुलिस ने अब तक पेपर लीक की खबरों की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एसओजी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

NEET- India TV Hindi
नीट परीक्षा के दौरान छात्र Image Source : PTI

राजस्थान में नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर से लाखों स्टूडेंट्स टेंशन में हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल पेपर लीक की बात को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन राजस्थान एसओजी इस मामले की जांच कर रही है। एसओजी ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ हो रही है। असल में 3 मई को नीट का एग्जाम हुआ था और सात मई को पेपर लीक की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत करने वालों का दावा है कि नीट एक्जाम से पहले एक गेस पेपर मार्केट में आ गया था। हाथ से लिखे 150 पेज के इस गेस पेपर में 410 सवाल थे और इस गेस पेपर के 120 सवाल नीट एक्जाम में पूछे गए।

720 नंबर के पेपर में से 600 नंबर के सवाल उस गेस पेपर से आए, जो मार्केट में था। ये गेस पेपर किसने बनाया, इसको लेकर दो थ्योरी बताई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि चुरू का एक लड़का केरल से एमबीबीएस कर रहा है। इस लड़के ने ये गेस पेपर सीकर में अपने दोस्त को भेजा था। दोस्त ने गेस पेपर एक पीजी संचालक को दिया। इसके बाद ये सैकड़ों लोगों तक पहुंच गया।

पेपर लीक की दूसरी थ्योरी

कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें से एक राकेश मंडावरिया भी है। राकेश को देहरादून से पकड़ा गया है। राकेश सीकर का रहने वाला है और कैरियर कन्सल्टेंट है। हालांकि, एसओजी का कहना है कि अभी ये कहना मुश्किल है कि पेपर लीक हुआ, क्योंकि ये भी हो सकता है कि ये सिर्फ कोइंसीडेंस हो कि गेस पेपर के सवाल नीट के पेपर में आ गए।

एनटीए ने क्या कहा?

गेस पेपर लीक की खबरों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि नीट एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। क्वेश्चन पेपर जीपीएस- ट्रैक्ड गाडियों से भेजे गए। एग्जाम सेंटर्स में एआई-असिस्ट सीसीटीवी समेत 5जी जैमर्स जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का यूज किया गया। पूरे देश में एग्जाम के दौरान किसी तरह की सुरक्षा चूक या गड़बड़ी नहीं हुई, लेकिन राजस्थान से कुछ शिकायतें मिली, जिनकी जांच एजेंसी कर रही हैं, इसलिए अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जयपुर से मनीष नाम के युवक को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि पेपर जयपुर के प्रिंटिंग प्रेस में छपने आया था। वहीं, से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। पेपर लीक की खबर से स्टूडेंट्स टेंशन में है। छात्रों ने कहा कि उन्होंने साल भर मेहनत करके एक्जाम दिया। अगर इस तरह बार-बार पेपर लीक होंगे तो ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले बच्चों का क्या होगा।

यह भी पढ़ें-

CTET सितंबर 2026 का नोटिफेकशन हुआ जारी, जानें इस बार क्या हुआ है बदलाव

CUET-UG 2026 परीक्षा की आ गई तारीख, अभी से नोट कर लें डेट, जानिए क्या-क्या पहन कर जा सकते हैं छात्र?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन