1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Russia-Ukraine News: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने वाली फ्लाइट की पूरी जानकारी, देखिए लिस्ट

Russia-Ukraine News: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने वाली फ्लाइट की पूरी जानकारी, देखिए लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2022 08:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 08:23 pm IST

भारत सरकार युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भारतीयों को निकालने (Evacuation of Indians) में लगातार जुटी हुई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने भारतीयों की निकासी को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे नागिरकों ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत निकाल रही है। 

A special flight carrying Indian students stranded in Ukraine arrived at Delhi airport.- India TV Hindi
A special flight carrying Indian students stranded in Ukraine arrived at Delhi airport. Image Source : ANI

Highlights

  • यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है
  • भारतीयों की निकासी का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी- विदेश सचिव
  • एयर इंडिया से फंसे भारतीयों को निकालने में प्रति घंटे इतने लाख हो रहे खर्च

Russia-Ukraine News: भारत ने यूक्रेन में रूसी सेना के आक्रमण के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रखा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर लगातार इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपडेट दे रहे हैं। विदेश मंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन गंगा जारी है। रविवार शाम को एअर इंडिया की तीसरी फ़्लाइट बुकारेस्ट से सुरक्षित दिल्ली पहुंच चुकी है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने रविवार को पड़ोसी देशों से भारतीयों को निकालने वाली फ्लाइट की सूची भी साझा की है।

देखिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की पूरी सूची

भारत सरकार युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भारतीयों को निकालने (Evacuation of Indians) में लगातार जुटी हुई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने भारतीयों की निकासी को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे नागिरकों ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत निकाल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयों की निकासी का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की सूची भी साझा की है।

Flights for Operation ganga
Image Source : ANI Flights for Operation ganga

'संकटग्रस्त देश में करीब 4000 भारतीय नागरिक फंसे हो सकते हैं'

यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि जिन लोगों (यूक्रेन में फंसे भारतीय) को लग रहा है कि अभी स्थिति यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है, या किसी भी कारण से यात्रा करने में असमर्थ हैं, वे प्रतीक्षा कर सकते हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन से हमारे लगभग 1000 नागरिकों को रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकाला जा चुका है। 1000 अन्य को लैंड रूट के माध्यम से यूक्रेन से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की राजधानी में मौजूद भारतीय दूतावास ने लगातार तेजी से बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फंसे नागरिकों और छात्रों के लिए कई एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि हमने अंदाजा लगाया कि संकटग्रस्त देश में करीब 4000 भारतीय नागरिक फंसे हो सकते हैं। 

यूक्रेन और रूस दोनों के राजदूतों से बात हुई- हर्षवर्धन श्रृंगला

रूस से लगते यूक्रेन के इलाकों में फंसे भारतीयों के बारे में बोलते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि, रोमानिया और हंगरी के लिए बॉर्डर क्रॉसिंग कार्यरत है। पोलैंड के लिए बॉर्डर के रास्ते लाखों की संख्या में यूक्रेनी नागरिक और दूसरे देशों के लोगों द्वारा यूक्रेन छोड़ने के प्रयास के चलते वहां समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमारे मास्को में दूतावास से लोगों की एक टीम को वहां भेजा है ताकि उस क्षेत्र की मैपिंग हो जाए और ट्रांसपोर्ट का, खाने का, रहने का इंतजाम किया जाए। अभी तो ये संघर्ष क्षेत्र है। जैसे ही हमें सूचना मिलेगी कि इस क्षेत्र से हम भारतीयों को निकाल सकते हैं, ऑपरेशन चलाकर उन्हें निकाला जाएगा। मेरी आज यूक्रेन और रूस दोनों के राजदूतों से बात हुई। मैंने उनका समर्थन मांगा है।  

एयर इंडिया से फंसे भारतीयों को निकालने में प्रति घंटे इतने लाख का खर्च

यूक्रेन में फंसे सैकड़ों भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए संचालित की जा रही एयर इंडिया की उड़ानों पर सात-आठ लाख रुपये प्रति घंटे की दर से लागत आ रही है। एयर इंडिया रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए बड़े आकार वाले ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल कर रही है। युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया और हंगरी के हवाईअड्डों पर ये विमान उतर रहे हैं और वहां पहुंचे भारतीयों को लेकर लौट रहे हैं। इस अभियान में इस्तेमाल हो रहे ड्रीमलाइनर विमान में 250 से अधिक सीटें होती हैं। ड्रीमलाइनर के एक पायलट के मुताबिक इसकी उड़ान पर प्रति घंटे पांच टन विमान ईंधन की खपत होती है। इन उड़ानों का संचालन भारत सरकार के निर्देश पर हो रहा है। 

PM मोदी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं- हरदीप सिंह पुरी

विदेश सचिव ने कहा कि, मैंने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को अलग-अलग बुलाया, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। मैंने उन स्थानों को साझा किया जहां भारतीय नागरिक केंद्रित हैं। दोनों राजदूतों ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और हमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि PM मोदी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में टीमें भेज दी हैं। जहां जंग चल रही है-जैसे खारकीव आदि, वहां मुश्किल है बाकी जगहों से लोगों को निकाला जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत