1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Himachal Pradesh News: रूसी महिला से सिंगापुर के टूरिस्ट ने किया रेप, जिमाचल के कुल्लू जिले का मामला

Himachal Pradesh News: रूसी महिला से सिंगापुर के टूरिस्ट ने किया रेप, जिमाचल के कुल्लू जिले का मामला

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Aug 29, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 02:37 pm IST

रूसी महिला से सिंगापुर के टूरिस्ट ने किया रेप, जिमाचल के कुल्लू जिले का मामला, Russian woman was raped by a Singapore tourist, a case of Kullu district of himachal pradesh

Rape Case- India TV Hindi
Rape Case Image Source : FILE

Highlights

  • आरोपी की पहचान अलेक्जेंडर ली जिया जून के रूप में हुई
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का मामला

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सिंगापुर के एक टूरिस्ट ने उस महिला के साथ रेप किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सिंगापुर के एक व्यक्ति को रूसी महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अलेक्जेंडर ली जिया जून के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को मनाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि मनाली में अपनी मां के साथ रह रही पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें अपने कमरे में बुलाकर उनसे दुष्कर्म किया। 

रेप की घटनाएं केवल विदेशी महिलाओं के साथ ही नहीं, बल्कि देश में भी कई जगह रेप की घटनाएं चिंता का विषय है। कर्नाटक में भी हाल ही में एक एनजीओ के मालिक पर एक महिला से गैंगरेप का आरोप लगा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने एक गैर सरकारी संगठन के मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इन पर एक 25 वर्षीय महिला को जबरन देह व्यापार में धकेलने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप था। 

आरोपी ने नौकरी देने का दिया झांसा

आरोपी एक एनजीओ चलाता है। पीड़िता से परिचय कुछ दिन पहले हुआ था। आरोपी ने उसे नौकरी देने का वादा किया और उसे शिवानंद सर्कल के एक लॉज में ले गया और बंद कर दिया। देह व्यापार में शामिल होने के लिए पीड़िता को जबरन प्रताड़ित किया जाता था, पीटा जाता था। हालांकि, पीड़िता किसी तरह अपने दोस्त से संपर्क करने में सफल रही और उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने लॉज में छापेमारी की और बाद में महिला को छुड़ा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत