1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 27, 2025 08:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 08:35 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की। इस दौरान उन्होंने युद्ध के बाद की स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू के लिए ईरान का धन्यवाद भी किया।

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात।- India TV Hindi
एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात। Image Source : X

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से बात की। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद की स्थिति पर चर्चा की। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान से सैकड़ों भारतीयों को निकालने में तेहरान की सहायता के लिए अरागची को धन्यवाद भी दिया। बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयरस्पेस को खोल दिया था, जिसके बाद सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया था। 

ईरान के विदेश मंंत्री को किया धन्यवाद

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अरागची से बात की। मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका (अराघची को) धन्यवाद दिया।” बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी बात की थी। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति के उनके (कतर) आकलन की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमारे द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा की गई।

12 दिनों तक चला ईरान-इजरायल युद्ध

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक युद्ध चला। इस बीच रविवार सुबह अमेरिका ने भी ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी कर दी। हालांकि इस बमबारी के बाद ईरान ने भी कतर और इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेसों पर हमला कर दिया। इसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी। इसके बाद से अब दोनों देशों के बीच हमलों में कमी देखी गई है। वहीं विभिन्न देशों ने अपने एयरस्पेस भी यात्री विमानों के लिए खोल दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत