1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सलमान के घर की हुई थी रेकी, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा गया था वीडियो

सलमान के घर की हुई थी रेकी, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा गया था वीडियो

 Reported By: Atul Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 10, 2024 11:47 am IST,  Updated : May 10, 2024 02:42 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान के घर के बाहर फायरिंग के मामले क्राइम ब्रांच को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब इस मामले में एक और आरोपी अंकित की तलाश है। जानकारी के मुताबिक, वह अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान के घर फायरिंग के ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था।

सलमान के घर फायरिंग...- India TV Hindi
सलमान के घर फायरिंग मामला। Image Source : PTI

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गन फायरिंग की घटना में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 5वें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया है जिसके बाद क्राइम ब्रांच की पूछताछ के दौरान उसने कई बड़ी बाते बताई हैं। जानकारी के मुताबिक, रफीक चौधरी 7 से 13 अप्रैल तक मुम्बई में था। इस दौरान रफीक चौधरी ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर के उसका वीडियो बनाया और इस वीडियो को गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा था। 

अनमोल ने रफीक को पैसे भिजवाए थे

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रफीक चौधरी कई साल से मुम्बई में रहता था। पकड़े जाने के डर से चौधरी ने अपने मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट कर दिया है। रफीक चौधरी से दो और अभिनेता की रेकी को लेकर भी पूछताछ चल रही। रफीक चौधरी बिश्नोई गैंग के दूसरे साथी रोहित गोदारा को भी जनता है। अनमोल बिश्नोई के कहने पर ही रफीक दोनों शूटर्स विकी गुप्ता और सागर पाल से मिला था। अनमोल ने रफीक को पैसे भिजवाए थे जो उसने शूटर्स को दिए।

ऑपरेशन को हैंडल करने वाले की तलाश

क्राइम ब्रांच इस मामले में एक और आरोपी अंकित की तलाश में है जो अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान के घर फायरिंग ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था। अंकित ने अक्टूबर 2023 में शूटर्स पाल और गुप्ता को पनवेल भेजा था लेकिन किराए पर रूम नही मिलने के चलते दोनो वापस चले गए। अंकित ने दोनो शूटर्स को फिर से इस साल मार्च में मुम्बई भेजा और उसके कहने पर दोनो को एक ऑटो ड्राइवर की मदद से कमरा रेंट पर मिला।

शूटर्स को कहा था कि मशहूर हो जाएंगे

जब शूटर्स को किराए पर रूम मिल गया था तब ऑपरेशन को हैंडल कर रहे अंकित ने शूटर्स को बाइक खरीदने को कहा था। इसके बाद दोनों शूटर्स गुप्ता और पाल को हथियार देकर सलमान के घर फायरिंग करने का आदेश मिला। अंकित ने दोनों शूटर्स को भरोसा दिया था कि सलमान के घर फायरिंग करने से दोनों मशहूर हो जाएंगे जिसके बाद दोनों ऐसा करने के लिए तैयार हो गए।

ये भी पढ़ें- BJP नेता नेट्टारू की हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

11 महीने की उम्र में गंवाए हाथ-पैर फिर दिव्यांगों की आवाज बन जीता पद्म श्री, जानें डॉ. केएस रजन्ना के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत