1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, LOC के एक गांव से बचाई 19 साल की लड़की की जान

भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, LOC के एक गांव से बचाई 19 साल की लड़की की जान

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 27, 2023 07:58 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 08:09 pm IST

27 जनवरी की सुबह भारतीय सेना को एक सुमवाली गांव के एक निवासी का कॉल आया। जिसमें उसने बताया कि एक 19 साल की लड़की अपने रिश्तेदार के यहां कुराली गांव में कड़ाके की ठंड के बीच बेहोशी की हालत में लेटी हुई है। इस पर सेना के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया।

भारतीय सेना के जज्बे को सलाम- India TV Hindi
भारतीय सेना के जज्बे को सलाम Image Source : ANI

भारतीय सेना के जज्बे और जांबाजी ने एक बार फिर सभी देशवासियों का दिल जीत लिया है। सेना के जवानों ने एलओसी के एक गांव से 19 साल की लड़की की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के वॉरियर्स ने 27 जनवरी की सुबह कुर्ली गांव की एक 19 वर्ष की लड़की प्रवीना बानो पिता एलन दीन को बचा लिया। यह मामला बारामूला की बोनियार तहसील के कुर्ली गांव का है। इस लड़की को बोनियार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

27 जनवरी की सुबह भारतीय सेना को एक सुमवाली गांव के एक निवासी का कॉल आया। जिसमें उसने बताया कि एक 19 साल की लड़की अपने रिश्तेदार के यहां कुराली गांव में कड़ाके की ठंड के बीच बेहोशी की हालत में लेटी हुई है। इस पर सेना के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और उस लड़की को वहां पहुंचकर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। उसे बोनियार अस्पताल शिफ्ट किया गया। जवानों ने सेना के वाहन से उसे तत्काल बोनियार के प्राथमिक स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचाया। 

सेना के जवानों की त्वरित कार्रवाई से उस लड़की की जान बच गई। इस पर ग्रामीणों ने भारतीय सेना की पारो टुकड़ी की सराहना की और जनता के प्रति उनके सहयोगात्मक रवैये और मानवीयता के साथ किए गए इस नेक कार्य के लिए उनकी काफी प्रशंसा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत