1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'सवाल तो बनता है' में बोले असदुद्दीन ओवैसी, 'बीजेपी कर रही मुसलमानों का हितैषी होने का ड्रामा'

'सवाल तो बनता है' में बोले असदुद्दीन ओवैसी, 'बीजेपी कर रही मुसलमानों का हितैषी होने का ड्रामा'

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 25, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 11:28 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज मुसलमानों को प्रताड़ित किया जाता है और इसके बाद भी पार्टियां उम्मीद करती हैं कि मुस्लिम समाज उन्हें वोट करेगा। उन पार्टियों की सरकार ने ही मुसलमानों को दलदल में डाला है और अब वे मुसलमानों से समर्थन की उम्मीद में बैठे हैं।

  Asaduddin Owaisi, Sawal to banta hai, India TV, AIMIM, BJP, Congress- India TV Hindi
'सवाल तो बनता है' में बोले असदुद्दीन ओवैसी Image Source : INDIA TV

Sawal To Banta Hai: इंडिया टीवी के चर्चित शो 'सवाल तो बनता है' में इस बार सवालों के घेरे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं। उन्होंने इंडिया टीवी के एंकर सौरभ शर्मा के तीखे सवालों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उनकी रणनीति और हाल ही के दिनों में राजस्थान में हुई घटना को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। चुनावों में अक्सर उन्हें और उनकी पार्टी AIMIM को भारतीय जनता पार्टी की B टीम कहा जाता है, इस आरोप लेकर भी उन्होंने करारा जवाब दिया।

सेक्यूलर बनने का काम केवल मुसलमानों को क्यों दिया जाता - ओवैसी 

'सवाल तो बनता है' में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां कोई भी व्यक्ति और पार्टी चुनाव लड़ सकती है और इसी संवैधानिक अधिकार के तहत हम चुनाव लड़ते हैं। चुनाव लड़ने से हमें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि चुनावों में सेक्यूलर बनने का काम केवल मुसलमानों को सौंप दिया जाता है और उन्हें खौफ दिखाया जाता है कि बीजेपी को हराओ और इस दौरान मुसलमान खुद हार जाता है। ओवैसी ने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी मुसलमान को अपनी देशभक्ति साबित करने को कहा जाता है। 

आज का मुसलमान जागरूक है -  ओवैसी 

ओवैसी ने कहा कि आज का मुसलमान जागरूक है। उसे अपना अच्छा और बुरा बेहतर ढंग से मालूम है और वह उसे ही चुनेगा जो उसके और उसके बेहतर भविष्य के लिए काम करेगा। ओवैसी ने कहा कि आज बीजेपी और प्रधानमंत्री मुसलमानों का हमदर्द बनने का ड्रामा कर रहे हैं और मुसलमान उनके ड्रामे को अच्छी तरह से समझ रहा है। ओवैसी ने कहा कि आज मुसलमानों को प्रताड़ित किया जाता है और इसके बाद भी पार्टियां उम्मीद करती हैं कि मुस्लिम समाज उन्हें वोट करेगा। उन पार्टियों की सरकार ने ही मुसलमानों को दलदल में डाला है और अब वे मुसलमानों से समर्थन की उम्मीद में बैठे हैं। 

'सवाल तो बनता है' में असदुद्दीन ओवैसी का पूरा इंटरव्यू देखें यहां -  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत