1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 06:13 pm IST

बता दें कि विनोद दुआ कई समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार- India TV Hindi
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार Image Source : ANI

Highlights

  • वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधान
  • 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  • रविवार को होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि 'पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से आगे बढ़ते हुए पत्रकारिता के शिखर तक 42 साल से अधिक समय का जीवन जिया है।'

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने भी वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा 'विनोद दुआ के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारतीय टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।'

बता दें कि विनोद दुआ कई समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे रहे हैं। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उन्हें चिकित्सकों की सलाह के बाद अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी भी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर दी थी।

मंगलवार को उन्होंने लिखा था, ‘‘उन्हें कल (सोमवार) रात अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वह आजीवन एक योद्धा रहे हैं। अडिग और निर्भीक।’’ इसके बाद अस्पताल की ओर से भी विनोद दुआ की स्थिति को लेकर मंगलवार को बयान जारी किया गया था। अस्पताल की ओर से कहा गया था, ‘‘विनोद दुआ का नयी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है। दुआ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।’’ हालांकि, अब इन तमाम कोशिशों के बावजूद विनोद दुआ को नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत