1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया; मुआवजे का ऐलान

बेंगलुरु में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया; मुआवजे का ऐलान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 29, 2026 09:44 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 10:11 pm IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मरने की सूचना है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटनास्थल का जायजा लेते सीएम - India TV Hindi
घटनास्थल का जायजा लेते सीएम Image Source : PTI

बेंगलुरु: बेंगलुरु में बुधवार को बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है।  

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख रुपये मुआवजा

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बेंगलुरु में अस्पताल परिसर की दीवार ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  ने अस्पताल परिसर की दीवार गिरने की घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। सीएम ने कहा कि इस घटना में सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है, इसीलिए मैंने अपनी मीटिंग बीच में ही खत्म कर दी है और मैं तुरंत घटनास्थल पर जा रहा हूं। मैं देखूंगा कि हम कैसे मदद कर सकते हैं और क्या करने की ज़रूरत है।

 दीवार गिरने से बड़ा हादसा
Image Source : PTI दीवार गिरने से बड़ा हादसा

कैसे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में हुआ। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सातों पीड़ितों ने दीवार के पास शरण ली थी, तभी वह अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सातों मृतक रेहड़ी-पटरी वाले थे। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला। 

कर्नाटक में सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बस, तीन की मौत

वहीं, कर्नाटक में बुधवार को उडुपी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से कथित तौर पर टकरा गई जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बेंदूर तालुक में त्रासी बीच के पास हुई। उसने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब बस मुरुदेश्वर से उडुपी की ओर जा रही थी। बस में करीब 47 यात्री सवार थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत