1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईटानगर में बादल फटने से मची तबाही, हर तरफ दिख रहा भयावह मंजर; कई इलाकों से टूटा संपर्क

ईटानगर में बादल फटने से मची तबाही, हर तरफ दिख रहा भयावह मंजर; कई इलाकों से टूटा संपर्क

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 23, 2024 05:12 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 05:12 pm IST

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आज सुबह बादल फटने की घटना सामने आई है। वहीं बादल फटने के बाद हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं कई इलाकों में भूस्खलन के भी मामले देखने को मिल रहे हैं।

ईटानगर में बादल फटने से मची तबाही।- India TV Hindi
ईटानगर में बादल फटने से मची तबाही। Image Source : ANI

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार की सुबह तबाही का मंजर देखने को मिला। दरअसल, यहां सुबह होती ही बादल फट गया, जिससे हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं बादल फटने की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा हैa। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है। हालांकि रविवार को बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया था। ऐसे में अचानक बादल फटने की वजह से यहां लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

सुबह साढ़े दस बजे फटा बादल

दरअसल, प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है, लेकिन पिछले दो दिनों में स्थिति में काफी सुधार हुआ था। वहीं अधिकारियों ने भी बताया कि रविवार को बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया गया था। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना हुई। इसके बाद से ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है। 

राजमार्ग पर फंसे कई वाहन

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सात स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं। इसके अलावा राहत एवं बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। (इनपुट- भाषा) 

यह भी पढ़ें- 

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली एफआईआर, कल ही सौंपी गई थी जांच

लखनऊ: BJP प्रवक्ता से अभद्रता करने पर नप गए दारोगा जी, किया गया निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत