1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 28, 2022 07:33 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 07:41 am IST

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बर्फीली हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड- India TV Hindi
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड Image Source : फाइल फोटो

इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। दिल्ली-NCR में हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि बुधवार को यहां घने कोहरे से मामूली राहत मिली है। वहीं हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के वक्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम रहती है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे घना कोहरा छाया रह सकता है। इन राज्यों में यही स्थिति अगले 4 दिनों तक जारी रह सकती है। 

बर्फीली हवाएं चलेंगी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल के शुरुआती दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बर्फीली हवाएं चलेंगी।

बर्फबारी हो सकती है

दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश थमने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत