1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब कॉलेज में 'लड़की' वाले केस में 'फंस' गए थे शशि थरूर, 'आप की अदालत' में बताया तो लगे ठहाके; VIDEO

जब कॉलेज में 'लड़की' वाले केस में 'फंस' गए थे शशि थरूर, 'आप की अदालत' में बताया तो लगे ठहाके; VIDEO

 Published : Jun 03, 2023 10:56 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 11:56 pm IST

'आप की अदालत' में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने कॉलेज के दिनों के कई सारी बातें बताईं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा किस्सा भी सुनाया जिसपर सभी लोग ठहाके लगाने लगे। थरूर ने बताया कि कैसे छात्र संघ के अध्यक्ष रहते हुए उनके साथ मजाक हो गया था।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
'आप की अदालत' में कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी के सुपर हिट शो 'आप की अदालत' में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों का एक ऐसा किस्सा सुनाया और जिसपर 'आप की अदालत' में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। शशि थरूर ने अपने कॉलेज के जमाने की बातें करते हुए बताया कि वह कॉलेज में ही रहा करते थे। इसलिए कॉलेज में रहते हुए ज्यादा शरारतें करते थे।

जब शशि थरूर के साथ ही हो गया मजाक

थरूर ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहते हुए प्रैक्टिकल जोक वाली चीज शुरू की थी। ऐसे ही एक प्रैक्टिकल जोक के बारे में शशि थरूर ने आप की आदालत में राज खोला। उन्होंने बताया कि ये मजाक उन्होंने किया नहीं था, बल्कि इसके पीड़ित रहे हैं। शशि थरूरक ने बताया कि वो तब छात्र संघ का चुनाव जीते थे। उस वक्त कॉलेज में 7-8 बजे गेट बंद हो जाते थे। एक रात को 9 बजे एक सीनियर आया और बोला कि मेरे साथ एक लड़की है, अब आप इसको कैसे भी कॉलेज के गेट से बाहर करवाने में मदद करें वरना उसे कॉलेज से रस्टिकेट कर दिया जाएगा। 

'लड़की' बाद में निकली फ्रेशर लड़का
शशि थरूर ने उस छात्र से सवाल किए कि इस लड़की को अंदर कैसे लेकर आए। उन्होंने कहा कि मुझे बताओ ये लड़की कौन है। जैसे ही लड़की को छात्र उनके पास लेकर आए तो वह स्कर्ट पहने हुए, लाल लिपस्टिक लगाए, बड़े बालों में दिख रही थी। थरूर ने बताया कि जब वह उस लड़की को गेट से बाहर निकलवाने की जद्दोजहद कर रहे थे तभी सब लोग हंसने लगे। और फिर लड़की का विग उतारा तो वह एक फ्रेशर लड़का निकला।

ये भी पढ़ें-

'आप की अदालत' में शशि थरूर ने अपनी पत्नी की मौत को लेकर बताई अनसुनी बातें  

ट्रेन हादसा: मौत के आंकड़ों पर सीएम ममता और रेल मंत्री के बीच कहासुनी, मीडिया के सामने हुआ सबकुछ; VIDEO

यहां देखें 'आप की अदालत' में शशि थरूर का पूरा एपिसोड-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत